Showing posts with label nine meter long man. Show all posts
Showing posts with label nine meter long man. Show all posts

Wednesday, December 30, 2009

क्या नौ गज़ के आदमी के बारे में सुना है आप ने!




नौ गज़ यानी नौ यार्ड, लम्बाई की यह मापन य़ुनिट यार्ड का उर्दू में गज़ है जो कि भारतीय उपमहाद्वीप में खूब प्रचलित रही और आज़ भी ग्रामीण क्षेत्रों में यह मापन इकाई जनमानस में प्रचलित है।
हां तो अब यदि हम नौ गज़ या नौ यार्ड को मीटर में तब्दील करे तो नौ गज़= 8.2296 मीटर!
मानव इतिहास व विज्ञान में इतने लम्बे आदमी का कोई प्रमाण नही मिलता यदि मुझसे कोई चूक हो रही हो मानव विज्ञान के इतिहास के विषय में तो अवगत अवश्य कराइये गा।
खीरी जनपद के दुधवा टाइगर रिजर्व में घने जंगलों के मध्य एक मज़ार है जो आदमकद बिल्कुल नही है बल्कि आठ-नौ मीटर लम्बी है। तो फ़िर कौन है दफ़न इस कब्र में।